गड़वार/बलिया: स्थानीय क़स्बा में संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर रविवार को संत रविदास बाबा कमेटी के तत्वाधान में हांथी ,घोड़ा,गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुजन संत रविदास का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।पियरिया मार्ग स्थित रविदास मंदिर से निकली शोभायात्रा बभनौली तक गयी।वहाँ से वापस होकर थाना चौराहा,मुख्य बाजार होते हुए त्रिकालपुर तिराहे तक पुनः वहाँ से वापस होकर मंदिर पर आकर सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा में संत रविदास बाबा की भव्य झांकी सजाई गई थी,वहीं आधा दर्जन से ऊपर ई रिक्शा पर विभिन्न महापुरुषों की बड़े फ़ोटो रखकर झाँकिया सजाई गई थीं।शोभायात्रा में शामिल महिलाओं, पुरुषों व नवयुवकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।पूरा वातावरण बाबा के जयकारे से गुंजयमान हो उठा।
इस अवसर पर ददन राम,अरविन्द सिंह,रामलाल,वीरेंद्र राम,शंकर भारती,रोहित यादव,नरेंद्र प्रसाद,,मुन्ना प्रसाद,अनिल,मन्नू सिंह,फिरोज अंसारी,बब्बन सिंह,सतीश उपाध्याय,कौशल कुमार,हीरालाल कौशल,वीरेन्द्र राम,लोहा राम,करन साहनी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।