मुरैना/मप्र। शुक्रवार को निगम मुरैना का परिषद सम्मेलन उत्साहपूर्ण और रचनात्मक माहौल में आयोजित किया गया, जिसमें शहर के सर्वांगीण विकास से जुड़ी कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों ने शहर की सड़कों, पार्कों और वार्डों के नामकरण से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिन्हें सदन के सभी माननीय सदस्यों ने ध्वनि मत से सर्वसम्मति से पारित किया।

नगर निगम मुरैना द्वारा प्रस्तावित और पारित किए गए नाम इस प्रकार हैं —

🔹 सदर बाजार रोड का नाम अब श्री बाबूलाल गुप्ता मार्ग होगा।
🔹 मिल एरिया रोड का नाम रखा गया मुरैना के प्रथम विधायक श्री सोवरन सिंह कंसाना (सर्राफ) मार्ग।
🔹 नेहरू पार्क रोड को मिलेगा नया नाम प्रो. श्री चंद्रपाल सिंह सिकरवार (शिक्षा नगर) मार्ग।
🔹 पुराना बस स्टैंड से अंबाह बाईपास तक नाला नं. 1 का नाम होगा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर मार्ग।
🔹 वीआईपी रोड का नाम रखा गया छत्रपति शिवाजी महाराज मार्ग।
🔹 पुराना बस स्टैंड से शिवाजी चौक (वीआईपी रोड) तक गांधी कॉलोनी से लगा हिस्सा कहलाएगा श्री कृष्ण सिंह तोमर मार्ग।
🔹 नाला नं. 2 का नाम होगा श्री जाहर सिंह शर्मा मार्ग।
🔹 टंच रोड को नया नाम दिया गया वीर दुर्गा दास राठौर मार्ग।
🔹 आम पूरा रोड का नाम होगा देवी अहिल्या बाई मार्ग।
🔹 केएस चौराहे से जौरी गांव मार्ग को मिलेगा नाम श्री बाबूलाल सोलंकी मार्ग।
🔹 चंबल पार्क अब जाना जाएगा माँ पन्ना धाय उद्यान के नाम से।
🔹 वार्ड नं. 4 का नाम भी बदलकर अब माता सावित्री बाई फूले वार्ड रखा गया है।

बैठक में पार्षदों ने नगर के सौंदर्यीकरण, जल निकासी व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को सशक्त बनाने पर भी विचार-विमर्श किया।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि नामकरण के इन प्रस्तावों से न केवल ऐतिहासिक और सामाजिक विरासत को सम्मान मिलेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा भी प्राप्त होगी।

  • रिपोर्ट – मुहम्मद इसरार खान
error: Content is protected !!
Exit mobile version