मुरैना/मप्र: कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव की अध्यक्षता में बुधवार को पहाड़गढ़ मुख्यालय पर मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय कार्यक्रम के अंतर्गत सहरिया समुदाय के हितग्राहियों को भैंस वितरित की गई।
योजना के तहत प्रत्येक हितग्राही से 12 हजार 550 रुपये का अंशदान लिया गया, जो एक भैंस की कुल लागत 1 लाख 25 हजार 500 रुपये का 10 प्रतिशत है। इस इकाई में 450 किलोग्राम पशु आहार (दाना) तथा 1 हजार रुपये की औषधि सहायता भी प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में समाजसेवी श्री कन्हैयालाल गुर्जर, जिला कृषि स्थायी समिति एवं जनपद पंचायत पहाड़गढ़ की अध्यक्ष श्रीमती अंगूरी लाल सिंह धाकड़, जनपद उपाध्यक्ष श्री मयंक त्यागी, श्री भानू सिंह सिकरवार, उप संचालक पशुपालन डॉ. बी.के. शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कुल 8 हितग्राहियों को भैंस प्रदान की गई। इनमें श्रीमती संजदी, श्रीमती लीला देवी, श्रीमती कुमारी बाई, श्री बारेलाल, श्री सिरनाम, श्री बाईसराम, श्री पप्पू एवं श्री श्यामलाल शामिल हैं, जो ग्राम खड़रिया, मरा एवं खोरी के निवासी हैं।
- रिपोर्ट – जिला ब्यूरो चीफ मुरैना मुहम्मद इसरार खान

