आगरा: आगरा पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने रविवार को शहर में 360 बेड वाला सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल लॉन्च किया। ग्रुप ने केपी हॉस्पिटल का अधिग्रहण कर यहां सेवाएं देने की शुरुआत की है।

पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. अजीत गुप्ता ने कहा कि पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ताजनगरी में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और कैंसर सुविधा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ग्रुप निकट वर्षों में 1000 से अधिक और बेड बढ़ाने की योजना बना रहा है। ग्रुप वाइस प्रेसिडेंट, डॉ. संजय शर्मा ने कहा, “हमारा फोकस हमेशा मध्यम वर्ग की सेवा करना और हमारे देश के लोगों को किफायती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण इलाज प्रदान करना रहा है।”

सीईओ दिव्य प्रशांत बजाज कहाकि इस 360 बेड वाले हॉस्पिटल में, वयस्कों और बच्चों के लिए कई बीमारियों का इलाज होता है, जैसे: दिल की बीमारी, दिमाग और रीढ़ की हड्डी की बीमारी, हड्डी और जोड़ों का रिप्लेसमेंट, कैंसर का इलाज (मेडिकल, सर्जिकल), पेट और लिवर, सांस और फेफड़ों की बीमारी, किडनी, डायलिसिस सेंटर, महिलाओं से जुड़ी मेडिकल, इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर के साथ-साथ दूसरी सेवाएं भी। हॉस्पिटल में 120 बेड का एक एडवांस्ड ICU है।

इसके अलावा, हॉस्पिटल में रेडियो-डायग्नोसिस और डायग्नोस्टिक नतीजों को सपोर्ट करने के लिए लेटेस्ट रेडियोलॉजी उपकरण भी हैं – जैसे MRI, CT स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड। हॉस्पिटल में 24X7 ब्लड बैंक और एम्बुलेंस सेवाएं भी हैं। हॉस्पिटल में डायलिसिस यूनिट, हार्ट सेंटर (कैथलैब, ECHO, TMT, ECG) और ट्रू ट्रॉमा सेंटर के साथ-साथ PET-CT स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version