मथुरा। कान्हा की नगरी वृंदावन में शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार सुबह आगरा में यथार्थ अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से सीधे वृंदावन के पवनहंस हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ब्रज तीर्थ विकास परिषद की आठवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री स्वयं उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं, इसलिए इस बैठक को ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह बैठक वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान में होगी।बैठक में ब्रज क्षेत्र के विकास कार्यों, तीर्थ स्थलों के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री बांके बिहारी मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन भी कर सकते हैं।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वृंदावन में बनाए गए पर्यटन थाना और एक नए हॉल का फीता काटकर उद्घाटन भी शामिल बताया जा रहा है। साथ ही वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर यानी गलियारा निर्माण परियोजना पर भी चर्चा होने की संभावना है।बैठक में मथुरा-वृंदावन की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और उसे बेहतर बनाने के उपाय भी प्रमुख मुद्दों में शामिल रह सकते हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
वृंदावन दौरे पर मुख्यमंत्री योगी,ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में लेंगे विकास कार्यों की समीक्षा
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























