बस्ती। शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के पूर्व छात्र नेता और मेधा पार्टी युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र आदर्श पाण्डेय को पुलिस ने बुधवार को हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस को आशंका थी कि रूद्र आदर्श पाण्डेय राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल की बस्ती यात्रा के दौरान काला झण्डा दिखा सकते हैं। रूद्र आदर्श पाण्डेय ने सोशल मीडिया पर यूजीसी मामले मंें सवर्णाे के साथ भेदभाव प्रकरण को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन देने और काला झण्डा दिखाने की चेतावनी दिया था। राज्यपाल के बस्ती से जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version