फतेहाबाद/आगरा: भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा भारत के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा फतेहाबाद में स्थापित किए जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट वेदसिंह चौहान को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान चिंतक, दार्शनिक और राष्ट्रसेवक थे, जिनके विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि फतेहाबाद में उनकी प्रतिमा स्थापित कर उनके योगदान को सम्मान दिया जाए, जिससे युवा पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सके।

इस दौरान संगठन के अध्यक्ष प्रमोद रावत, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सोनू शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, संरक्षक शिवहरी मुदगल, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, जिला महामंत्री सुभाष समाधियां, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र लबानिया, विष्णु, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद।

  • रिपोर्ट  सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version