फतेहपुर सीकरी/आगरा: फतेहपुर सीकरी भ्रमण पर आए एक विदेशी पुरुष पर्यटक की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार यह घटना मरियम पैलेस के समीप हुई, जहां पुरुष पर्यटक को उल्टी, घबराहट और कमजोरी की शिकायत के बाद वह गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि ब्लड प्रेशर कम होने और पल्स डाउन होने की स्थिति बनी थी।

सूचना मिलते ही मौके पर एसआईएस सिक्योरिटी कमांडर मुकेश यादव पहुंचे और स्थिति को संभाला। इसके बाद भारतीय पुरातत्व विभाग के सर्किल ऑफिसर दिलीप सिंह की तत्परता तथा सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से पुरुष पर्यटक को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर सीकरी पहुंचाया गया।

सीएचसी में चिकित्सकों द्वारा पुरुष पर्यटक को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। पुरुष पर्यटक की उम्र लगभग 78 वर्ष होने और स्वास्थ्य की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार एवं विशेषज्ञ निगरानी के लिए उन्हें सीएचसी एंबुलेंस से एस.एन. मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी), आगरा रेफर कर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पर्यटक को सुरक्षित रूप से आगरा भेज दिया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर निगरानी कर रही है। स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

  • रिपोर्ट – दिलशाद समीर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version