बस्ती मंगलवार को आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा। मांग किया कि पुलिस उपनिरीक्षक अजय गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के प्रकरण की सीबीआई जांच के साथ ही परिजनों को आर्थिक सहायता और अनुकम्पा लाभ प्रदान किया जाय।

पांच सूत्रीय मांग पत्र में कहा गया है कि पुलिस उपनिरीक्षक अजय गौड़ की मृत्यु के समूचे प्रकरण की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीबाई) से निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच कराई जाय, जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्तर पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति या अधिकारी के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई हो, मृत्तक उपनिरीक्षक अजय गौड़ के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता (एकमुश्त मुआवजा) तत्काल दिलाया जाय, शासन के नियमानुसार मृतक के आश्रित परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति, पेंशन, बीमा राशि एवं अन्य देय सेवा-लाभशीघ्र उपलब्ध कराए जाएं।
ज्ञापन देने के बाद आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि थाना परशुरामपुर में तैनात 2015 बैच उपनिरीक्षक पद पर तैनात देवरिया जनपद निवासी 2015 बैच के अजय गौड़ (2015 बैच), फरवरी 2026 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे। 9 फरवरी 2026 को उनका शव जनपद अयोध्या में सरयू नदी में उतराता हुआ पाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद, चौंकाने वाली एवं गंभीर संदेह उत्पन्न करने वाली है। इसके पूरे प्रकरण की जांच करायी जानी चाहिये। ज्ञापन देने वालों में चंद्रभान कनौजिया, शेषपाल चौधरी, उमेश कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version