फतेहाबाद/आगरा: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में एसडीएम स्वाति शर्मा ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा दावे और आपत्तियों की समय सीमा बढ़ाए जाने की जानकारी दी तथा संबंधित प्रक्रिया को लेकर विस्तार से बताया।

एसडीएम स्वाति शर्मा ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म-6, नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा संशोधन के लिए फार्म-8 का उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा नोटिसों की सुनवाई से संबंधित कागजात अब बीएलओ के माध्यम से भी ऑनलाइन कराये जा सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम हो सकेगी।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने, संशोधित कराने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

बैठक में भाजपा से मुकेश पचौरी, नितिन गुप्ता और संकेत सिंह, सपा से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन शैलेश यादव, डॉ. रामसेवक, आशीष शर्मा और सौरभ शर्मा, बसपा से धर्मवीर अरनोटिया, हरेंद्र सिंह और मुकेश गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version