आगरा। जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के बाद बड़ा फेरबदल सामने आया है। निर्वाचन विभाग के अनुसार करीब 8.36 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जबकि 3.25 लाख मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मेल नहीं खा सकी। ऐसे मामलों में संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर दस्तावेजों की जांच और सुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन एक ओर पुराने रिकॉर्ड का सत्यापन कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक 7 जनवरी से अब तक फॉर्म-6 के जरिए करीब 50 हजार नए आवेदन प्राप्त हुए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि जो नागरिक अब भी मतदाता सूची से बाहर हैं, वे अंतिम तिथि तक हर हाल में अपना आवेदन पूरा कर जमा कर दें।

3.25 लाख मतदाताओं को नोटिस, 26 फरवरी तक जवाब

जिन मतदाताओं का विवरण वर्ष 2003 की सूची से मेल नहीं खा रहा, उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में मतदाता दस्तावेज लेकर राजकीय इंटर कॉलेज केंद्र पहुंचे, लेकिन वहां सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के अनुपस्थित मिलने की शिकायत भी सामने आई।

कुछ मतदाताओं ने बताया कि उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और फॉर्म जमा करने में दिक्कत आ रही है। राजकमल इंटर कॉलेज, केदार नगर केंद्र पर भी पिता का नाम और पता दर्ज होने के बावजूद नोटिस जारी होने की शिकायतें मिलीं।

फटाफट करें ये काम

  • फॉर्म-6 की आखिरी तारीख: नाम जोड़ने के लिए कल तक आवेदन करें

  • 📱 ऑनलाइन सुविधा: वोटर हेल्पलाइन ऐप या निर्वाचन आयोग पोर्टल से आवेदन

  • 📄 नोटिस मिला है तो: 26 फरवरी से पहले संबंधित केंद्र पर दस्तावेज जमा करें

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version