फतेहाबाद/आगरा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस को ओवरटेक करते समय कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई, जिससे कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम और फतेहाबाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

अनुराग जैन पुत्र राजेंद्र जैन निवासी करौलबाग, दिल्ली अपनी पत्नी रजनी जैन, दोस्त वीरेंद्र सिंह चौहान निवासी न्यूयॉर्क तथा रजनी जैन की सहेली प्रेरणा जैन के साथ काशी विश्वनाथ, वाराणसी से दर्शन कर कार द्वारा दिल्ली लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 21:700 के पास पहुंची, तभी आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के दौरान बस के आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।

हादसे में वीरेंद्र सिंह चौहान और रजनी जैन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सोवरन सिंह तथा लुहारी चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और यूपीडा टीम ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version