मैनपुरी। जिले के करहल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नगला मीर से पैरार मार्ग पर स्कूल वैन और बस की टक्कर के बाद वैन में आग लग गई। हादसे में छह बच्चे और वैन चालक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार करहल–नगला रते सिरसागंज रोड स्थित जेडए किड्स पब्लिक स्कूल की ओमनी वैन सुबह करीब 8 बजे बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान बरनाहल की ओर से आ रही बस से वैन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद वैन में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों में छात्रा मुस्कान, निशा, तनुष्का, सृष्टि, छात्र शिव और वैन चालक सत्यम शामिल हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तत्काल सैफई अस्पताल भेजा गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version