फतेहपुर सीकरी/आगरा। अग्र कुल  प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।                    

सुबह बड़ी बगीची मंदिर से ध्वजा लेकर अग्र बन्धुओं ने अग्रवाल धर्मशाला तक आमंत्रण यात्रा निकाली और महाआरती की गई।अग्रवाल सेवा समिति के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन शोभा यात्रा का समिति के पदाधिकारियों  ने आरती कर शुभारंभ किया। जय श्री राम मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा में बैंड बाजों के साथ गणेश जी महाराज, महालक्ष्मी ,मां दुर्गा, , राम लखन जानकी, व 18  पुत्रों के साथ महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी की झांकी शामिल रही।                                       

शोभा यात्रा में सैकड़ो अग्र बंधु शामिल रहे। मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक आनन्द वीर सिंह मय फोर्स के मौजूद रहे।    

शोभायात्रा में अध्यक्ष अंजुल गोयल,मुकुल अग्रवाल,पूर्व चेयरमैन त्रिलोकचंद मित्तल, संजय गोयल छिङ्गा,पंकज गर्ग, राजेंद्र प्रधान, प्रदीप गर्ग, आर एस गर्ग,मनोज बंसल,राहुल घाटी,नेमीचंद  गर्ग, मनोज बंसल, सुशील गोयल,मनोज अग्रवाल ,गोविंद गोयल, मोहन सिंघल, नितेश ,विशाल गर्ग, अमित सिंघानिया,सत्य प्रकाश मंगल ,अनुराग गोयल, अर्पित गर्ग , शील मित्तल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

🔹 दिलशाद समीर संवाददाता

Exit mobile version