फतेहाबाद/आगरा: दो अलग-अलग स्थानों पर जमीनी विवाद में लाठी डंडे चलें। जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
रविवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे राजेन्द्र सिंह भेज पर लिए खेत को जोतने के लिए गए थे। तभी गांव के ही पूरन सिंह ने भेज पर खेत को लेने से मना किया।जिस पर राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उसने इस खेत को समतल भूमि बनाया है। तुम्हें परेशानी थी तो पहले बतानी चाहिए थी।

इस पर पूरन पक्ष ने लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें राजेन्द्र सिंह की पत्नी मीना देवी और पिता सुखलाल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरी घटना गांव धारापुरा में खेत के विवाद को लेकर शिवदत्त पुत्र भूप सिंह निवासी धारापुरा फतेहाबाद और चर्रपुरा निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र रामदयाल के मध्य संघर्ष हो गया। लाठी डंडे चलें। जिसमें शिवदत्त, देवेंद्र सिंह और प्रमोद घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।

  • रिपोर्ट – संवाददाता  फतेहाबाद

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version