हिसार/हरियाणा। हरियाणवी बोली, संस्कृति और लोक-जीवन को साहित्य के माध्यम से संरक्षित एवं समृद्ध करने के उद्देश्य से ‘म्हारी माटी, म्हारे आखर’ शीर्षक से हरियाणवी लघुकथाओं का एक विशेष संकलन तैयार किया जा रहा है। इस संकलन के लिए प्रदेश भर के रचनाकारों से शुद्ध हरियाणवी बोली में लिखी गई लघुकथाएँ आमंत्रित की गई हैं।

संकलन के संपादक डॉ. सत्यवान सौरभ एवं डॉ. प्रियंका सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पुस्तक में कुल 51 चयनित लघुकथाकारों की रचनाओं को स्थान दिया जाएगा। प्रत्येक रचनाकार तीन लघुकथाएँ भेज सकता है। प्रत्येक लघुकथा की अधिकतम शब्द-सीमा 150 शब्द निर्धारित की गई है, जबकि लेखक का संक्षिप्त परिचय 100 शब्दों में अनिवार्य रूप से भेजना होगा।

उन्होंने बताया कि भेजी जाने वाली सभी लघुकथाएँ शुद्ध हरियाणवी बोली में होनी चाहिए। चयनित लेखकों को पुस्तक की प्रकाशित कीमत पर 30 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी, हालांकि पुस्तक खरीदना अनिवार्य नहीं होगा।

यह लघुकथा-संग्रह हरियाणवी भाषा, संस्कृति और सामाजिक यथार्थ की सजीव अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने का एक सार्थक प्रयास होगा। इस संकलन के मार्गदर्शक प्रख्यात साहित्यकार डॉ. रामनिवास ‘मानव’ होंगे।

इच्छुक रचनाकार अपनी लघुकथाएँ यूनिकोड फॉन्ट में टाइप कर, अपनी फोटो के साथ ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।
लघुकथाएँ भेजने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

ई-मेल : satywansaurabh333@gmail.com
संपर्क : 9466526148

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version