आगरा: रक्षाबंधन पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। बाजारों में सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आटो और बस स्टैंड पर एंटी रोमियो और ईगल मोबाइल रहेगी। बाइकर्स और ऑटो गैंग की धरपकड़ के लिए थाना पुलिस की अलग-अलग टीम रहेगी। यातायात व्यवस्था के लिए प्रत्येक चाैराहों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मी रहेंगे।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शहर को 6 जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। महिलाएं घर से निकले तो सुरक्षित भाइयों को राखी बांधने जा सकें, इसके लिए पुलिस को अलर्ट किया गया है। पुलिस उन स्थानों पर रहेगी, जहां पर चोरी और लूट की ज्यादा घटनाएं होती हैं। जिन बाजारों में अधिक भीड़ रहती है। यहां पर सादा कपड़ों में पुलिस कर्मी घूमेंगे। संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। कई बार बाइकर्स और ऑटो गैंग भी महिलाओं के साथ वारदात करते हैं।इनकी धर-पकड़ के लिए अलग से प्रत्येक थाने की टीम को लगाया गया है। अगर, वारदात होती है तो थाना प्रभारी जिम्मेदार माने जाएंगे।

ऑटो और बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के साथ पीएसी भी रहेगी। ईगल मोबाइल और एंटी रोमियो स्क्वैड को भी लगाया गया है। जिससे किसी तरह की समस्या होने पर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा यातायात संचालन के लिए भी अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version