आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को शैली शाह स्मृति पंचम शैल विन अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष बीना लवानिया ने किया।
टूर्नामेंट में 32 विद्यालयों की टीम के 145 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन अंडर 13 (बालक एवं बालिका वर्ग), अंडर 17 (बालक एवं बालिका वर्ग), अंडर 17 (मिक्स डबल) श्रेणियों में 72 मैच खेले गए। स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता तथा सुनीता गुप्ता ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों के लिए ट्राफी, प्रमाण-पत्र के अतिरिक्त नकद धनराशि देने की घोषणा की।
पहले दिन के परिणाम इस प्रकार रहे उत्कर्ष वर्मा (सुमित राहुल गोयल मेमोरियल सी. से. स्कूल) ने अबीर (होली पब्लिक स्कूल) को 30-22 से, सूर्यांश (शिवालिक कैंब्रिज स्कूल) ने युवराज (आगरा पब्लिक स्कूल) को 30-01 से, शिव राठौर (कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल ने युवराज (सी.बी. स्कूल) को 30-03 से, रिधान (सेंट एंड्रयूज प्रीमियर स्कूल) ने कार्तिक (दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल) को 30-11 से, विकास (सरस्वती विद्या मंदिर) ने दर्श (सेंट काॅनरेड्स इंटर काॅलेज) को 30-12 से, राघव सोलंकी (गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम) ने अंश कुमार (डी.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल) को 30-06 से आयुष चौधरी (गायत्री पब्लिक स्कूल) ने ईशान अरोड़ा (भारतीय विद्यापीठ बाल भारती) को 30-15 से हराया। अन्य मुकाबलों के भी रोचकता देखने को मिली।
- रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर

