आगरा। फतेहपुर सीकरी के सांसद और भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी के सभी मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्ष/महामंत्री/प्रभारी संयुक्त बैठक में भाग लिया। बैठक में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने सभी का मार्गदर्शन किया।
बैठक में संगठन कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। सांसद राजकुमार चाहर ने भी बैठक में अपने सुझाव रखे। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल व राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ की विशेष उपस्थिति रही।
- रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर

