ऊंचा गांव में अंत्येष्टि स्थल निर्माण कार्य तोड़ा, दबंगों पर जातीय उत्पीड़न का आरोप


मथुरा।ग्राम पंचायत ऊंचा गांव के कुदरवन स्थित सार्वजनिक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य को कथित रूप से कुछ दबंगों द्वारा ध्वस्त किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि देर रात अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे कुछ व्यक्तियों ने निर्माण स्थल पर तोड़फोड़ कर कार्य रुकवा दिया और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया।शनिवार को अखिल भारतीय समता फाउंडेशन की संरक्षक एवं ग्राम प्रधान श्रीमती ओमवती के नेतृत्व में रामनगर, ग्राम पंचायत ऊंचा गांव (मथुरा ब्लॉक) के अनुसूचित जाति समुदाय सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मथुरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा एवं तहसील दिवस प्रभारी को एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार, अनुसूचित जाति के लोगों एवं ग्राम प्रधान के साथ गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्रदर्शनकारियों ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते अत्याचार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती ओमवती, समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही, महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति के अध्यक्ष रमेश सैनी एवं समाजसेवी विमल कुमार ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि क्षेत्र में भय और असुरक्षा का वातावरण है। उन्होंने प्रशासन से अनुसूचित जाति के लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version