महावन (मथुरा)। संपूर्ण समाधान दिवस / तहसील दिवस के अवसर पर तहसील महावन सभागार में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए तथा कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शेष प्रकरणों का भी निर्धारित समय सीमा में समाधान किया जाएगा।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version