आगरा। शहर के सर्राफा कारोबार से जुड़ा एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित देव श्री ज्वैलर्स के मालिक अक्षय मित्तल ने एक कारीगर पर चांदी में हेराफेरी कर लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाने    का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

पीड़ित कारोबारी के अनुसार, उन्होंने कारीगर मोहित को चैन निर्माण के लिए करीब 10.3 किलोग्राम शुद्ध चांदी दी थी। तय समय सीमा के बाद जब तैयार माल वापस मिला और उसकी गुणवत्ता की जांच कराई गई, तो चांदी की शुद्धता मात्र 35 प्रतिशत पाई गई। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कारोबारी के होश उड़ गए।

अक्षय मित्तल का आरोप है कि कारीगर ने जानबूझकर चांदी में मिलावट कर विश्वासघात किया और कीमती धातु का बड़ा हिस्सा हड़प लिया। इस हेराफेरी से उन्हें लगभग 11 लाख 50 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चांदी की गुणवत्ता, लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद सर्राफा बाजार में भी सतर्कता बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों से कारोबारी भरोसा प्रभावित होता है और कामकाज में सख्त निगरानी व्यवस्था जरूरी है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version