गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा

खेरागढ़/आगरा। विश्वभर में 11 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ के साथ मनाया गया। इसका अर्थ है ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’।

दुनिया में भारतीय योग को परचम फहराने वाले स्वामी विवेकानंद कहते हैं-‘निर्मल हृदय ही सत्य के प्रतिबिम्ब के लिए सर्वोत्तम दर्पण है। इसलिए सारी साधना हृदय को निर्मल करने के लिए ही है। जब वह निर्मल हो जाता है तो सारे सत्य उसी क्षण उसमें प्रतिबिम्बित हो जाते हैं। पावित्र्य के बिना आध्यात्मिक शक्ति नहीं आ सकती। अपवित्र कल्पना उतनी ही बुरी है, जितना अपवित्र कार्य।

खेरागढ़ क्षेत्र में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर  कृषि उत्पादन मंडी समिति खेरागढ़ में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने योगाभ्यास किया जिसके आयोजक चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू रहे।

तहसील परिसर में एसडीएम ऋषिराव और तहसीलदार सतेंद्र कुमार ने तहसील के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ और थाना खेरागढ़ परिसर में थाना प्रभारी मदन सिंह ने थाने के कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया।योग प्रशिक्षकों में कपिल जिंदल, संदीप गर्ग, इंदु मित्तल, ज्ञानेश मित्तल, संजय अग्रवाल और मनीष गर्ग रहे।

______________

Exit mobile version