बुधवार को वह पहुंची आश्रय सदन कृष्णा कुटीर की महिलाओं से मिलने के लिए

रिपोर्ट 🔹राहुल गौड

मथुरा। मथुरा में बुधवार को आश्रय सदन कृष्ण कुटीर की महिलाओं से जब हेमा मालिनी मिलने के लिए पहुंची और उनसे गले मिलकर राधे-राधे कहा। यह सुनने के बाद महिलाएं गदगद हो गईं। अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गई। हेमा मालिनी ने सभी का दिल इस कदर जीता कि सभी उनके जयकारे लगाने लगीं।


कृष्ण कुटीर में 380 निराश्रित और बेसहारा महिलाएं रहती हैं। इन महिलाओं को मंदिरों के दर्शन कराने के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक की राजीव भवन ब्रांच ने अपने फंड से 16 सीटर गोल्फ कार्ट दी है। इन्हीं का शुभारंभ करने के लिए सांसद हेमा मालिनी पहुंचीं थीं। इन महिलाओं से मिलने के लिए मथुरा सांसद हेमा मालिनी पहुंचीं और जाते ही उन्होंने महिलाओं को गले लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद उन महिलाओं की आंखें नम हो गईं।

महिलाओं की आंखें नम देखकर हेमा मालिनी की भी आंखें नम हो गईं। महिलाओं ने यह भी पूछा आजकल धर्मेंद्र जी कहां है, आप उन्हें लेकर क्यों नहीं आई। अगली बार जब मथुरा आएं तो धर्मेंद्र जी को जरूर साथ लाएं।

हेमा मालिनी ने आश्वासन दिया जल्दी वह धर्मेंद्र जी को उनके बीच लेकर आएंगीं। हेमा मालिनी ने महिलाओं से उनका हाल-चाल जाना। उनसे पूछा कि उनको रहने खाने पीने में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है?  चिकित्सक समय से आते हैं या नहीं। सांसद हेमा मालिनी से महिलाओं ने कहा कि वह साल में एक बार जरूर आया करें। इस पर उन्होंने कहा कि साल में आप एक बार की बात कर रही हैं मैं तो हर दो महीने में यहां आया करूंगी।

______________

error: Content is protected !!
Exit mobile version