🔹चालक मौके से फरार, कुआँ गांव के पास हुआ हादसा; पुलिस ने शुरू की तलाश

इगलास (अलीगढ़)। थाना इगलास क्षेत्र के कुआँ गांव के पास एक ईको कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इगलास भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि ईको कार (नंबर UP 81 DM 2975) चला रहे वेदवीर पुत्र सौदान सिंह (निवासी तलेसरा) ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
दोनों घायल युवक कजरोठ गांव के निवासी हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही इगलास पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक वेदवीर की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने ईको कार को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्ट -संजय भारद्वाज

error: Content is protected !!
Exit mobile version