आगरा । बागेश्वर धाम शिष्य मंडल ऑल इंडिया सनातनी के तत्वावधान में गुरुवार को कलाल खेड़िया (फतेहाबाद रोड, आगरा) से वृन्दावन तक एक भव्य हिन्दू सनातनी धर्म पदयात्रा का आयोजन किया गया।
यह पदयात्रा सुबह 11 बजे कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार लोधी के नेतृत्व में प्रारम्भ हुई। वरिष्ठ समाजसेवी उमेन्द्र राजपूत ने बताया कि यह पदयात्रा समाज में जात-पात एवं भेदभाव मिटाकर सनातन एकता और भारतीय संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली गई है। पदयात्रा में प्रमुख रूप से शामिल रहे,प्रकाश राजपूत, जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरिमोहन राजपूत, प्रधान नेत्रपाल सिंह राजपूत, संतोष कुमार लोधी, संयोजक राहुल, गायत्री देवी,उर्मिला देवी, अनार देवी, लाड़ो देवी, गुड़िया देवी, नवल देवी सहित लगभग दो दर्जन लोग इस पवित्र पदयात्रा में पैदल शामिल हुए।
यात्रा के दौरान भक्तों ने राम नाम संकीर्तन, जयकारों और सांस्कृतिक नारों के साथ मार्ग में लोगों को सनातन धर्म व सामाजिक एकता का संदेश दिया। आयोजकों ने दी जानकारी,कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार लोधी ने बताया कि इस प्रकार की यात्राएँ भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने और युवाओं में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम हैं। वहीं हरिमोहन राजपूत प्रधान ने बताया कि समाज में भाईचारा, समरसता और समानता स्थापित करना ही पदयात्रा का मूल उद्देश्य है। यात्रा वृन्दावन पहुँचकर सम्पन्न हुई जहाँ भक्तों ने मंदिरों में दर्शन कर धर्म और शांति की कामना की।

