अलीगढ़|जिला नजर |संजय भारद्वाज
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा ‘ए प्लस’ ग्रेड प्राप्त मंगलायतन विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को समर्पित चार दिवसीय अकादमिक उत्सव ‘दक्ष 2026’ का भव्य शुभारंभ 24 फरवरी 2026 को किया गया।

कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने प्रेस वार्ता में कहा,
“दक्ष उत्सव केवल प्रतियोगिताओं का मंच नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है।”
इस वर्ष 28 प्रतियोगिताओं में 1100 से अधिक विद्यार्थी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। टेक्नो इंजीनियरिंग, टेक्नो बिजनेस, टेक्नो मेडिका, फाइन आर्ट, लिटरेरी इवेंट्स, नवाचार प्रोजेक्ट, मॉडल प्रदर्शन, केस स्टडी, स्वास्थ्य विज्ञान गतिविधियां और साहित्यिक अभिव्यक्ति जैसी प्रतियोगिताएं परिसर को सृजनात्मक ऊर्जा से भर रही हैं।
सभी गतिविधियां विकास, राष्ट्रीय एकता और अखंडता थीम पर आधारित हैं। 250 स्वयंसेवक और 200 से अधिक संकाय सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
विशेष आकर्षण:
25 फरवरी 2026 को स्टार नाइट में प्रसिद्ध हरियाणवी गायक अजय हुड्डा अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देंगे।
उत्सव का समापन 27 फरवरी 2026 को होगा, जिसमें सभी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
कुलसचिव ब्रिगेडियर डॉ. समरवीर सिंह ने कहा,
“यह आयोजन विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल, नेतृत्व और टीम वर्क की तैयारी भी दे रहा है।”
संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा ने इसे “शैक्षणिक उत्साह और रचनात्मकता का अनुपम संगम” बताया।