लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एसटीसी) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। राज्य की विकास योजनाओं में तेजी लाने और नीतिगत सुधारों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सरकार ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है

मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट के रूप में एसटीसी को प्रदेश की आर्थिक प्रगति का प्रमुख चालक बनाने की दिशा में यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है। मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। उनकी नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्य योजना विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा जारी किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विश्वसनीय अधिकारियों में उनकी गिनती होती है। वह इससे पहले गौतम बुद्धनगर, पीलीभीत, मुरादाबाद, अलीगढ़ और ललितपुर के जिलाधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version