मथुरा प्रजापति समाज ने अपनी एकता और शक्ति का प्रदर्शन करते हुए प्रथम महाराजा दक्ष प्रजापति शोभा यात्रा का आयोजन किया। इस शोभा यात्रा का शुभारंभ भैरव गली प्रजापति मोहल्ला से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव श्री दास प्रजापति जी और राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ आगरा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति जी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष दीपक गोला ने विधिवत शुभारंभ किया। और कहा की मथुरा जनपद मे प्रथम बार सृष्टि के प्रमुख कर्ता  परमपिता  परमेश्वर ब्रह्मा जी कि मानस पुत्र थे बल्कि सृष्टि के आदर्श राजा महान तपस्वी  और धर्म की सबसे बड़े रक्षक  भी थे उनकी जयंती मनाना केवल परंपरा ही नहीं बल्कि प्रजापति समाज के लिए गौरव गरिमा और जागरूकता का उत्सव भी है मथुरा जिला ही नहीं भारत वर्ष के  हर राज्य हर जिले में बड़ी धूमधाम से ऐतिहासिक पर्व को मनाया जा रहा है इस आयोजन पर्व माध्यम से प्रजापति समाज को संगठित शिक्षित और आत्म निर्भर बनाने के लिए एक नई दिशा देना ही प्रथम प्राथमिकता व उद्देश्य है इस आयोजन की संयोजक मनीष गोला, ठाकुर गोला, महेश गोला ने  कहा हर जिले हर गांव में प्रजापति समाज के युवा और महिला और बुजुर्गों को एकजुट करके एक सशक्त संगठन की नींव रखेंगे एवं समाज में व्याप्त भेदभाव अंधविश्वास और कुरीतियों को खत्म करेंगे दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती का भव्य आयोजन करना ही हमारे प्रजापति समाज को अपनी गौरवशाली विरासत का बोध हों दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती एक आध्यात्मिक सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का प्रतीक भी है।


दक्ष प्रजापति महाराज की शोभा यात्रा को समाज के वरिष्ठ समाजसेवी और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।जगह-जगह पर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें:भरतपुर गेट, चौक बाजार,भैरव गली, गुर्जर घाटी प्रजापति समाज, शरद चतुर्वेदी चूड़ी वाली ठेक पर, यमुना हवेली पवन गोस्वामी जी, होली गेट पर प्रशांत यादव जी, तेल मिल वाली गली में उमेश गोला और डोरी लाल गोला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर बलवीर सिंह गोला,सुरेश चंद्र प्रजापति, अनिल गोला, केदारनाथ गोला, नरेंद्र गोला, भानु प्रताप गोला, हरिओम गोला, राजू गोला, अनिल गोला, राजेश गोला, गोविंद गोला, ज्ञान सिंह गोला, पंकज गोला,समस्त प्रजापति समाज उपस्थित रहे।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

Exit mobile version