फतेहाबाद/आगरा: यमुना नदी में आई भारी बाढ़ से डौकी के गांव बुर्ज में कई मकानों को नुकसान पहुँचा है। बाढ़ का पानी मकानों में भर गया, जिससे तीन परिवारों के घरों में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। प्रभावित मकान भीकम सिंह, अशोक और पप्पी देवी पत्नी उदय सिंह के हैं। इनके घरों की दीवारों में दरारें और सीलन स्पष्ट दिखाई दे रही है, जिससे मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीण निहाल सिंह और प्रधान पति मनोज कुमार ने बताया कि मकानों में दरारें इतनी गंभीर हैं कि परिवार दहशत में जी रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत प्रदान करने और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है ताकि वे सुरक्षित रूप से रह सकें।
स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते मदद नहीं मिली तो इन परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि वह बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद में आगे आए और नुकसान का आकलन कर उचित सहायता प्रदान करे।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version