फतेहपुर सीकरी/आगरा। विकासखंड के गांव मई के नगला बीच निवासी रहमान पुत्र इकरो के केनरा बैंक अकाउंट से विगत कुछ दिनों में कई किस्तों में हजारों रुपए उड़ गए बुधवार को जब पैसा कटने का मैसेज मिला तो पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

पीड़ित रहमान ने आरोप लगाया है कि उनके खाते से कई किस्तों में 36 हजार रुपये निकाले गए हैं। जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। जब उन्हें पैसा कटने का मैसेज मिला तो उन्हें पता चला। रहमान ने परिचित युवक पर शक जताते हुए सीकरी पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • रिपोर्ट – दिलशाद समीर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version