फतेहाबाद/आगरा: मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच सुपरवाइजरों को फतेहाबाद की एसडीएम स्वाति शर्मा ने सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट किए गए।

यह सम्मान निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया। सम्मान समारोह फतेहाबाद तहसील मुख्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किया गया।

सम्मानित होने वाले सुपरवाइजरों में राकेश चंद्र (बूथ संख्या 211 से 220), खुशी सिंह (बूथ संख्या 251 से 260), सत्यवान गोस्वामी (बूथ संख्या 331 से 340), जगन्नाथ सिंह बघेल (बूथ संख्या 221 से 230) और यशपाल सिंह (बूथ संख्या 181 से 190) शामिल हैं।

एसडीएम स्वाति शर्मा ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को सम्मानित किया जा चुका है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version