फतेहाबाद/आगरा: आगरा की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के पांच स्थानों पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर और पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
डॉ. भदौरिया ने सबसे पहले निबोहरा शाहबेद मार्ग से गढ़ी जहांन तक नवीन लेपन सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने नाथू पुरा पुलिया से पूरा झूम करन तक मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया।
उन्होंने शहदपुर पत्थर कोट रोड से सलेमपुर धनकर तक समस्त लेपन कार्य की शुरुआत की। दोपहर करीब 1 बजे भदौरा नागर रोड से पुरा कोरियन तक लेपन कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही, फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला भौगली से जरारी तक लेपन कार्य का भी शुभारंभ किया गया।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भदौरिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारों द्वारा बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है।कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर और पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुन्नालाल त्यागी, योगेश चौहान, मयंक जादौन और मानसिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

