फतेहाबाद:आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार को लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह एवं पूर्व विधायक जितेन्द्र वर्मा निषाद ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स महासंघ (आईएमएमएएफ) एशिया मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली होनहार खिलाड़ी कुमारी खुशबू निषाद भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशबू निषाद को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा

प्रदेश के खिलाड़ी आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। यह पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभावना का विकास होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि खुशबू निषाद भविष्य में भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

पूर्व विधायक जितेन्द्र वर्मा निषाद ने इस भेंट को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद खिलाड़ियों और जनप्रतिनिधियों दोनों के लिए ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की खेल नीति से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर मिल रहा है।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी खुशबू निषाद की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान खेलों के विकास, युवाओं को प्रोत्साहन और खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version