फतेहपुर सीकरी/आगरा। सोमवार आज किसान की भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अंतर्गत नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी के सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत राज स्तरीय प्रशिक्षण हेतु कृषकों का एक दल जनपद आगरा से जूबीलेंट एग्रीकल्चर रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी मुरादाबाद के लिए रवाना हुआ ।
कृषकों का यह दल दिनांक 9 से 13 फरवरी तक राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेगा । देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का मुख्य मिशन किसानो की आय दुगनी करने का है आत्मा योजना के अंतर्गत समय-समय पर कृषकों को भ्रमण व प्रशिक्षण कराए जाते हैं जिससे उनके अंदर बौद्धिक ज्ञान विकसित हो, वैज्ञानिक सोच व तकनीकी ज्ञान प्राप्त हो जिससे वह अपनी खेती में वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई तकनीक को अपनाकर अपनी फसल लागत कम करें और अपना उत्पादन बढ़ा सके जिससे किसानों की आय दुगनी करके प्रधानमंत्री जी के मिशन को पूरा किया जा सके ।
कृषकों के दल के साथ कृषि विभाग के बी टी एम अनिल कुमार ,एटीएम चौ राजकुमार रवाना हुए , कृषको के दल को रवाना करते समय वरिष्ठ सहायक शलभ सिसोदिया, उदयवीर सिंह, सलीम अली खा सलाहकार सच्चिदानंद दुबे तकनीकी सहायक आदि उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट – दिलशाद समीर संवाददाता

