फतेहपुर सीकरी/आगरा । थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र आगरा जयपुर हाईवे नगर सीकरी चार हिस्सा के रहने वाले एक अधेड़ मजदूर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सीकरी पुलिस द्वारा पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एस आई गौरव मलिक द्वारा जानकारी देते हुए बताया लाखन पुत्र श्यामलाल उम्र करीब 55 वर्ष जो नगर सीकरी चार हिस्सा के रहने वाले हैं। वह बीती रात्रि सुबह करीब 3 और 4 के बीच सौंच के लिए जा रहा था तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। घायल लाखन को परिजन उपचार हेतु भरतपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

वहीं थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह ने बताया मजदूर लाखन पुत्र श्यामलाल का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है ।

रिपोर्ट – दिलशाद समीर संवाददाता

error: Content is protected !!
Exit mobile version