फतेहाबाद/आगरा: यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर ने किसानों की सांसें रोक दी हैं। नदी के रौद्र रूप को देखते हुए नूरपुर, तनौरा, मेहरा  नाहरगंज के किसानों को स्टीमर के जरिए सुरक्षित आगरा जनपद में लाया गया।

उपरोक्त गांवों के किसान यमुना पार फिरोजाबाद क्षेत्र में झोपड़ियां बनाकर खेती-बाड़ी करते हैं। बढ़ते जलस्तर के कारण खेतों और बस्तियों में खतरा मंडराने लगा, जिसके बाद  सभी ग्रामीणों को तत्काल स्टीमर के माध्यम से अपने घर सुरक्षित पहुंचाया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि यमुना का जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो सुबह तक पानी पुराने तनौरा और बुर्ज गांव तक पहुंच जाएगा। मामला सदर तहसील क्षेत्र से जुड़ा है, जहां लगातार प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

error: Content is protected !!
Exit mobile version