मथुरा ।जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान 2025 के संबंध में जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई संपन्न। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पर्व ‘स्वतंत्रता दिवस’ को हर्षौल्लास के साथ मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों को तिरंगा लाइटों से सजाए। सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी आदि अपने अपने कार्यालयों की साज सज्जा करे। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट एवं नाजिर को कलेक्ट्रेट परिसर को तिरंगा लाइटों से सजाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार को निर्देश दिए कि एक वृहद बाइक रैली का आयोजन कराए। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख चौराहों, गलियों, रोड़ों को सजाया जाए तथा जनपद के एंट्री प्वाइंटों की साज सज्जा की जाए। उन्होंने कहा कि प्रमुख स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाए। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत आदि क्षेत्रों में वॉल पेंटिंग कराई जाए। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान 2025 में अधिकाधिक जन सहभागिता हेतु लोगों को आमंत्रित करे तथा लोगों को अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने हेतु प्रोत्साहित करे। उन्होंने कहा कि जनपद के हर घर में तिरंगा लहराना चाहिए। पर्व के रूप में इस आयोजन को मनाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम पंचायत स्तर पर 100-100 झंडे, जिला पूर्ति अधिकारी को कोटेदारों के माध्यम से 150-150 झंडे, गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप संचालकों से 100-100 झंडे, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रति विद्यालय से 10-10 झंडे, उपायुक्त उद्योग को व्यापारियों एवं उद्यमियों के माध्यम से 15 हजार झंडे क्रय कराते हेतु उक्त अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी थानों, चौकी, कोतवाली आदि को तिरंगा लाइटों से सजाने एवं तिरंगा लगाने के निर्देश दिए। संपूर्ण परिसर में तिरंगा लगाए जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी दुकानों, पेट्रोल पंपों, होटलों, गैस एजेंसियों, रेस्टोरेंटों, प्रतिष्ठानों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडो आदि को तिरंगा से सजाया जाए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्रों में प्रमुख मार्गों, नेशनल हाईवे, ब्रिज आदि पर तिरंगा लाइटिंग लगवाने हेतु संबंधित एजेंसी से वार्ता कर कार्यवाही की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी मांट रितु सिरोही, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र कुमार सहित समस्त अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
हर घर तिरंगा अभियान 2025 बैठक जनपद के अधिकारियों की उपस्थित में हुई संपन्न
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।