फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के प्रख्यात चिकित्सक डॉ हार्दिक गुप्ता को एम्स के 70 वे स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में बेस्ट इंटर्न का अवार्ड दिया गया है। जिसके चलते कस्बा फतेहाबाद के माथुर वैश्य समाज में हर्ष की लहर है।

कस्बा फतेहाबाद के प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर हर्षवर्धन गुप्ता एवं महिला चिकित्सक डॉक्टर ज्योति गुप्ता के पुत्र एवम समाजसेवी मोतीलाल सराफ के पौत्र डॉक्टर हार्दिक गुप्ता को एम्स के 70 वें स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में बेस्ट इंटर्न का अवार्ड दिया गया।

यह अवार्ड उन चिकित्सकों को दिया जाता है, जो मरीज के साथ अच्छा समय व्यतीत करते हैं तथा उनका व्यवहार मरीजों के साथ मित्रवत रहता है। एम्स में प्रैक्टिस के दौरान मरीज के प्रति उनके उत्कृष्ट चिकित्सकीय कार्य को लेकर यह पुरस्कार दिया गया। डा. हार्दिक गुप्ता को मिले इस पुरस्कार के बाद का कस्बा फतेहाबाद में माथुर वैश्य समाज में हर्ष की लहर है।लोगो ने हार्दिक गुप्ता की उपलब्धि पर खुशी जताई है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version