मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बीएसए कॉलेज के सभागार में निर्वाचन नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची अति आवश्यक है।जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। इस अवधि में नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, अपात्र नाम हटाए जाएंगे तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में आवश्यक सुधार किया जाएगा।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्य किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि वे अपनी प्रविष्टियों की जांच कर आवश्यक संशोधन अवश्य कराएं।कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version