मथुरा। उ.प्र. शासन, जिला प्रशासन, खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में 06 एवं 07 जनवरी 2026 को जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा, मथुरा में जिला स्तरीय मा. सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।

इन दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जूडो एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिले की पांचों विधानसभाओं से चयनित महिला-पुरुष तथा बालक-बालिका खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कल 06 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे माननीय सांसद श्रीमती हेमा मालिनी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा विधानसभा स्तर पर चयनित प्रथम विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तर पर भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया है। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version