मथुरा। यमुना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शनिवार को तहसील मांट क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम डांगौली, अड्डा मल्हान, दौलतपुर व बसाऊं में स्थापित बाढ़ शरणालय स्थलों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से संवाद स्थापित किया।
ग्राम डांगौली के शेल्टर होम निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और कहा कि प्रशासन पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है। उन्होंने स्वास्थ्य टीम की उपस्थिति और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
इसके बाद जिलाधिकारी ने अड्डा मल्हान प्राथमिक विद्यालय स्थित राहत शिविर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों को दूध, केला, फल, चॉकलेट और बिस्किट आदि वितरित कराने के निर्देश दिए।
दौलतपुर गांव के दौरे के दौरान उन्होंने माइक के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की कि सभी लोग सुरक्षा की दृष्टि से बाढ़ राहत शिविरों में शिफ्ट हो जाएं। उन्होंने उपजिलाधिकारी मांट रितु सिरोही को निर्देशित किया कि भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं।
ग्राम बसाऊं के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने भोजन, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, मेडिकल टीम, बिजली, जेनरेटर, पंखे, गद्दे, चादर और तकिया जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और किसी भी पशु को भूखा न रहने दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यमुना नदी के किनारे या बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
जिलाधिकारी ने मांट क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण, शरणालय स्थलों पर सुविधाओं का लिया जायजा
Previous Articleआगरा मंडल पंजा कुश्ती (आर्म रेसलिंग ) के चुनाव संपन्न
Next Article Next Post
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।