अलीगंज/एटा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मैनपुरी रोड स्थित एसपीएस रिसोर्ट में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2) अभियान के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी देना और पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने हेतु तैयार करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौड़ एवं जिला अध्यक्ष संदीप जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया। विधायक राठौड़ ने कहा कि SIR-2 अभियान लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यह अभियान 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें मृत मतदाताओं के नाम हटाने, डुप्लीकेट नामों को ठीक करने तथा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष संदीप जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि SIR-2 अभियान केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठनात्मक दायित्व भी है। उन्होंने बताया कि BLA-1 और BLA-2 को इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जा चुकी है तथा हर बूथ पर टीमें गठित कर दी गई हैं, जो घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगी।

हर कार्यकर्ता को इस कार्य को जिम्मेदारीपूर्वक निभाना चाहिए। कार्यशाला में चेयरमैन जैथरा विवेक गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि अर्जुन सिंह सिंपल, जिला महामंत्री कु. आशीष राजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. अशोक रतन शाक्य, मंत्री लोकपाल सिंह शाक्य सहित अलीगंज विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ग्राम प्रधान, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • रिपोर्ट – सुनील गुप्ता
error: Content is protected !!
Exit mobile version