बस्ती। जिला अस्पताल से मंद बुद्धि बालिका सुरमिला लापता हो गयी है। उसके पिता नगर थाना क्षेत्र के बढनी निवासी जगराम पुत्र कन्हैया प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपनी लापता पुत्री को सकुशल खोज निकालने की गुहार लगाया है।
एसपी को दिये पत्र में जगराम ने कहा है कि गत 5 अक्टूबर को वह अपनी मंद बुद्धि पुत्री सुरमिला के साथ जलेबीगंज मंदिर में दर्शन करने के लिये गया था, यही से वह लापता हो गयी। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। दुबौला चौकी पर तैनात सिपाही ने बताया कि लड़की को कप्तानगंज थाने पर भेज दिया गया है। यहां पता चला कि पुलिस ने उसे जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती करा दिया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने बताया कि मंद बुद्धि लड़की 6 अक्टूबर को कहीं चली गई। जगराम ने कहा है डाक्टर, नर्स की लापरवाही के कारण उसकी पुत्री कहीं चली गई। उसने मंद बुद्धि बालिका सुरमिला की खोजबीन कराने की मांग एसपी से किया है।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version