फतेहाबाद/आगरा:  कस्बा फतेहाबाद में शरद पूर्णिमा पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया आज मंगलवार को जोनेश्वर यमुना घाट पर स्नान को श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई लोगों ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई और शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर दीपदान किया और साधु संतों को दान पुन्य कर पुण्य अर्जित किया।

आज मंगलवार को यमुना घाटों पर भक्तों की भीड़ देखी गई लोगों ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर भोले के दरबार में पूजा अर्चना की और अपनी सुख समृद्धि की कामना की और अनुष्ठान किए गए इस बार शरद पूर्णिमा सोमवार और मंगलवार 2 दिन मनाई गई।

सोमवार को सुबह से ही बारिश होने से बहुत कम स्थान पर शरद पूर्णिमा मनाई गई आज मंगलवार सुबह 2 घंटे की धुआंधार बारिश के बाद सारे दिन मौसम साफ रहने के बाद लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ शरद पूर्णिमा पर्व मनाया गया इसको लेकर कस्बा के बाजारों में भारी रौनक देखी गई कस्बा में जम के हालात पैदा हो गए।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version