फतेहाबाद/आगरा। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन कस्बा के दुर्गा पूजा पंडालो में दुर्गा महोत्सव की धूम देखी जा रही है बड़ी संख्या में माता के भक्त दुर्गा पूजा पंडालो में पहुंचकर मां की भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर मां की आराधना करते देखे जा रहे हैं।

मंगलवार को भक्तों द्वारा मां के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। और जमुना गली स्थित ऑलसेंट पब्लिक स्कूल पर बांके बिहारी ग्रुप का 14वा दुर्गा पूजा उत्सव पंडाल में विशाल देवी जागरण और भव्य छप्पन भोग का आयोजन किया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया देर रात्रि तक चल जागरण में मां भक्त मां के भजनों पर झूमते  नजर आए इस दौरान अंशु गुप्ता निवीण शर्मा भोला पोद्दार बिट्टू अस्थान अशोक गुप्ता राहुल गुप्ता हरिकांत झा राहुल गुप्ता सुजीत शर्मा रोहित गुप्ता हिमांशु गुप्ता शुभम गुप्ता अंशु झा योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

रिपोर्ट – संवाददाता फतेहाबाद

Exit mobile version