फतेहाबाद/आगरा। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर फतेहाबाद पुलिस ने कस्बे में एक बार फिर अभियान चला कर जाति को इंगित करने वाले शब्द लिखे दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों को रोककर उनके शब्द साफ करवाएं तथा वाहन चालकों को चेतावनी भी दी। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

मंगलवार दोपहर 1 बजे फतेहाबाद तहसील मुख्यालय के गेट पर उस समय हड़कंप मच गया जब इंस्पेक्टर फतेहाबाद धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ जाति को इंगित करते शब्द लिखे दोपहिया तथा चार पहिया वाहन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों को रोका तथा उनके वाहनों के ऊपर लिखे शब्दों को साफ करवा दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक इस तरह की कार्यवाही लगातार चलती रहेगी।

इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि वाहनों के ऊपर कोई भी जाति सूचक शब्द ना लिखा जाए, इस दौरान कई वाहन चालकों ने अपना रास्ता बदल लिया। वहीं वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

रिपोर्ट – संवाददाता फतेहाबाद

Exit mobile version