लखनऊ/मथुरा। मनोज बाजपेयी अभिनीत प्रस्तावित वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में सीरीज के निर्देशक नीरज पांडे और उनकी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सीरीज का शीर्षक और प्रस्तुति एक विशिष्ट जाति, विशेषकर ब्राह्मण समाज की छवि को आहत करती है।

सीएम के संज्ञान के बाद कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आने के बाद दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि सीरीज की थीम और नामकरण से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका है। पुलिस ने प्रकरण में जांच शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री को भी भेजी गई शिकायत

विवाद की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं प्रयागराज में अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज ने भी सीरीज पर आपत्ति जताते हुए प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

मेकर्स का बयान

विवाद बढ़ने और एफआईआर दर्ज होने के बाद निर्देशक नीरज पांडे की ओर से बयान जारी किया गया है कि वे दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। मेकर्स ने फिलहाल सीरीज से जुड़े टीजर और पोस्टर सहित सभी प्रमोशनल मटेरियल हटा लिए हैं। यह सीरीज इसी वर्ष एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज प्रस्तावित बताई जा रही है, जिसमें मनोज बाजपेयी, नुसरत भरूचा और श्रद्धा दास मुख्य भूमिकाओं में हैं।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version