बस्ती। जनपद के कोतवाली क्षेत्र के चननी सियारोवास निवासी महिला विजयलक्ष्मी ने गांव में स्थित लगभग 150 वर्ष पुराने बरगद के पेड़ को काटने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। प्रार्थिनी विजय लक्ष्मी पत्नी दिलीप कुमार निवासी चननी सियारोवास ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 5 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 1ः30 बजे वह अपने मायके जा रही थीं। इसी दौरान मौजा बरसांव में उनकी सास चन्द्रावती देवी के नाम दर्ज गाटा संख्या 256 रकबा 0.2430 हेक्टेयर भूमि पर खड़े पुराने बरगद के पेड़ को रामू प्रसाद पुत्र छट्टीराम व दो-तीन अज्ञात लोगों द्वारा काटा जा रहा था। विरोध करने पर आरोप है कि उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जमीन में तेजाब डालने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version