मथुरा। यमुना नदी के उफान से प्रभावित बृजवासियों की मदद के लिए कांग्रेस ने हाथ बढ़ा दिए हैं। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर जिलेभर में कांग्रेसी कार्यकर्ता राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं।

शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम यमुना पार गौड़िया मठ मंदिर, नगला चिरंजी, पटेल नगर व लोदे मोहल्ला पहुँची। यहां उन्होंने बाढ़ग्रस्त लोगों को भोजन एवं आवश्यक सामग्री वितरित की।

इस मौके पर मुकेश धनगर ने कहा कि कांग्रेस बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। “हम अपने मुंह का हर निवाला बांटकर पीड़ितों की मदद करने का संकल्प ले चुके हैं,” उन्होंने कहा। साथ ही उन्होंने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए बताया कि जिन इलाकों में राहत सामग्री दी जा रही है, वहां अब तक न पीने के पानी की व्यवस्था हुई है और न ही लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नाव या स्टीमर का इंतजाम।

उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वे भी आगे आकर मदद करें और जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि तत्काल राहत नहीं पहुंचाई गई तो हालात और भयावह हो सकते हैं।

इस दौरान उनके साथ पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, आदित्य तिवारी, बलवीर प्रधान, संदीप हिंडोल, हाशिम हुमेर, अर्नब चौधरी, सुनील बाल्मीकि, दीपक दीक्षित, विवेक धनगर और दिलशाद खान मौजूद रहे।


राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version